सूरत। गुजरात के सूरत में एक कॉम्प्लेक्स में आग लगने से शुक्रवार को एक शिक्षक समेत 19 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर गहरा दु: व्यक्त किया है। गुजरात सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक सूरत केतक्षशिला कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। इस कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर फैशन डिजाइनिंग की कोचिंग क्लासेस संचालित होती है। 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग से जान बचाने के लिए बच्चों ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे में एक शिक्षक समेत 17 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कोचिंग क्लास के विद्यार्थी भी शामिल हैं। 30 बच्चे सकुशल बाहर गए थे।


जिस समय यह हादसा हुआ, कोचिंग क्लास में 50 के लगभग बच्चे मौजूद थे। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से यह हादसा हुआ। आपातकालीन सेवा 108 के कर्मी ने बताया कि भीषण आग के दौरान 13 बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अग्निशमन विभाग के एक कर्मी ने बताया कि पांच मंजिली तक्षशिला आर्केड की दूसरी मंजिल पर चल रहे ट्यूशन क्लास में अपराह्न अचानक आग लग गई।

सूचना मिलते ही दमकल की 21 गाडियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी भवन में फंसे ट्यूशन क्लास के विद्यार्थियों को बचाने के साथ ही आग पर काबू पाया।
साभार वेबदुनिया न्यूज़ आशीष सिंघल 



Share To:

Post A Comment: