नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई। बैठक में 16 वीं लोकसभा को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम मोदी राष्ट्रपति कोविंद से मिले और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक प्रधानंमत्री बने रहने को कहा है।

मोदी नई सरकार के गठन के लिए 26 मई राष्ट्रपति के समक्ष अपना दावा पेश करेंगे। बताया जा रहा है कि मोदी 26 मई को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इससे पूर्व आज ही नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के बुजुर्ग नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मोदी के साथ मौजूद थे।

इस बीच, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के लिए भी गतिविधिया तेज हो गई हैं। मेनका गांधी और संजय गंगवार में से किसी को प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है। शनिवार को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए के नेताओं की बैठक भी होगी।
साभार वेबदुनिया न्यूज़ आशीष सिंघल 


Share To:

Post A Comment: