आशीष सिंघल
आज 24 मई 2019 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत जिला अध्यक्ष अनित कसाना के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण की सेक्टर 20 मे चल रही साइड पर हुई जिसमें पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव चौधरी महेंद्र सिंह चौरौली ने की और संचालन सदर तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र नागर ने किया आपको ज्ञात है कि ठेकेदार की साइड से मिर्जापुर निवासी मनवीर सिंह का ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी हो गया था जिसमें पूर्व में भी पंचायत हुई और हाल ही में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा 22 मई 2019 मैं साइड पर पंचायत कर काम रुकवाया गया और नोएडा महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना एवं रविंद्र भगत जी योगी नंबरदार गजेंद्र चौधरी हरेंद्र चौधरी आदि नोएडा की टीम ने ठेकेदार का नोएडा में काम रुकवाया था जिसमें आज चल रही साइड के ठेकेदार संजय गुप्ता और प्रतीक गुप्ता ने पंचायत स्थल पर पहुंचकर किसान मनवीर सिंह मिर्जापुर नीलोनी निवासी को ट्रैक्टर ट्रॉली की एवज में रुपए 308000 का चेक मौके पर दिया गया जिसमें पूरन पहलवान राकेश चौधरी भोले शंकर सुरजन सिंह शमशाद सैफी हकीम विपिन नेताजी लाल सिंह रामशरण प्रधान सुभाष भिकारी प्रधान सतपाल डॉ राकेश फरैदा विनोद कुमार जगत भाटी अनिल रावल रविंद्र भाटी आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे









Post A Comment: