आशीष सिंघल

  
नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर पाकिस्तान से आया कतर एयरलाइंस का विमान उसमें से तीन पाकिस्तानी नागरिक अपने दो सूटकेस लेने पहुंचे और उसे लेकर टैक्सी में रख दिया और जाने लगे तभी नेपाल कस्टम और नेपाल पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर एयरपोर्ट के अंदर कस्टम ऑफिस ले गए और जब सूटकेस चेक किए तो उसमें 7 करोड़ 76 लाख के नकली भारतीय नोट बरामद हुए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कस्टम सुपरिडेंटेंट गजेंद्र ठाकुर ने मीडिया को बताया कि नकली भारतीय रुपए के साथ पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक यूनुस अंसारी के साथ मोहम्मद अजतार,  नादिया अनवर थे इनके दो सूटकेशो में 2000 के नकली भारतीय रुपया बरामद हुआ है यह पाकिस्तान से नकली रुपया नेपाल में ले जाकर ठमेल के एक होटल में डिलीवरी देते नेपाल क्राइम ब्रांच के पूछताछ में यूनुस अंसारी ने बताया कि हमें एक पाक  के कर्नल ने नक़ली नोट नेपाल पहुंचाने को दिया था अभी भी पाकिस्तान के कराची में अरबों रुपए के नकली भारतीय नोट पड़े हैं जो कई देशों में भेजने का काम हो रहा है एयरपोर्ट के कस्टम सुपरिडेंटेंट ने बताया कि एयरपोर्ट पर टैक्सी लेकर आए सोहेल खान और ड्राइवर सूजन राणा को पूछताछ के लिए रोका गया है सुपरिटेंडेंट गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि बरामद सात करोड़ 76  लाख के नकली भारतीय रुपया अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है!
Share To:

Post A Comment: