यमुना एक्सप्रेस वे पर ऐसे भी हो सकती है मौत सोच भी नहीं सकते बाइक पर साइड में खड़े थे पति पत्नी तभी हुआ ऐसा हादसा
यमुना एक्सप्रेस वे पर मौत का झपट्टा इस कदर लगेगा कभी सोचा भी नहीं होगा
मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे पर मौत का झपट्टा इस कदर लगेगा कभी सोचा भी नहीं होगा घटना माइलस्टोन 113 की है एक्सप्रेस-वे पर एक साइड से बाइक रोक कर खड़े दंपत्ति को ट्रक ने रौंद दिया हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई मुन्नी देवी और 45 वर्ष निवासी दिल्ली अपने पति के साथ दिल्ली से आगरा की तरफ जा रही थी जैसे ही दंपत्ति थाना राया क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे की माइलस्टोन संख्या 113 पर पहुंचे अचानक उनकी गाड़ी की लाइट खराब हो गई लाइट खराब होने के कारण गाड़ी को साइड में लगाकर दंपत्ति डिवाइडर पर बैठ गए लेकिन उन्हें क्या पता था कि मौत उनका इंतजार कर रही है तेज गति से आ रहे ट्रक ने दंपति को कुचल दिया इस हादसे में महिला मुन्नी देवी की दर्दनाक मौके पर मौत हो गई घटना की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी है घटना की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया और आनन-फानन में परिजन मथुरा पहुंचे वहीं घटना के बाद से ट्रक चालक और परिचालक फरार हो गए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है
साभार पत्रिका न्यूज़ से संकलन आशीष सिंघल


Post A Comment: