महराजगंज। लोकसभा 2019 चुनाव के अंतिम चरण मे महराजगंज मे मतदाताओं का उत्साह खुब दिखा। सातवे चरण मे यू पी के सभी लोकसभा सीटो मे सबसे अधिक वोट प्रतिशत 63% महराजगंज लोकसभा का रहा।
कड़ी धूप और गर्मी मे भी युवा, बुजुर्ग और महिलाओं का ताता वोट डालने के लिए कतार लगा रहा।
वही प्रशासन द्वारा भी पुख्ता इन्तजाम किया गया था।
जनपद मे लोकतंत्र के इस पर्व पर हर वर्ग के लोगो ने बड़-चड के हिस्सा लिया।
वही जनपद के लखिमा, वारिगाव, धनहानायक, छातीराम, सेमराराजा आदी ग्रामसभाओ मे वोट प्रतिशत काफी अच्छा रहा।
बूथो पर पार्टी एजेंटों ने भी सुबह से शाम तक डटे रहे और वोट डलवाने मे मतदाताओं की पूरी मदत भी किया।
नागेन्द्र दुबे संवाददाता महाराजगंज



Post A Comment: