अखिलेश यादव के जाते ही दोनों मासूम बच्चों छोड़ दिया गया. जब हमने बच्चों से उनके बारे में पूछा तो दोनों ही बच्चो ने बड़ी मासूमियत से सच्चाई उगल दी. बच्चों ने बताया कि गडरहिया गांव के प्रधान फखरुद्दीन एक को सपा तथा दूसरे को बसपा के रंग में रंगा कर लाये है.

बलरामपुर में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की जनसभा में दो मासूम बच्चों को राजनीतिक मोहरा बनाते हुये कई घंटों तक नंगे बदन धूप में रखा गया. एक को सपा तो दूसरे को बसपा के रंग में रंगा गया था. चंद पैसों चंद पैसों की लालच में इन दोनों मासूम बच्चों के साथ ज्यादती की गई. मामला रेहरा बाजार इलाके की है. जहां शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा थी. इस जनसभा में दो मासूम बच्चे भी नजर आये.

गडरहिया गांव का रहने वाला मोहम्मद कैफ और विवेक नाम के दोनों छात्रों को कड़ी धूप में बच्चे नंगे बदन खड़ा रखा गया. वहीं चिलचिलाती धूप में अखिलेश यादव जब मंच पर पहुंचे तो इन दोनों मासूमों को बुलाकर गठबंधन का महत्व बताया. अखिलेश यादव के जाते ही दोनों मासूम बच्चों छोड़ दिया गया. जब हमने बच्चों से उनके बारे में पूछा तो दोनों ही बच्चो ने बड़ी मासूमियत से सच्चाई उगल दी. बच्चों ने बताया कि गडरहिया गांव के प्रधान फखरुद्दीन एक को सपा तथा दूसरे को बसपा के रंग में रंगा कर लाये है. इसके लिये दोनों बच्चों को पैसे का लालच दिया गया.
कक्षा तीन में पढने वाले विवेक ने बताया कि उसके साथ दूसरी बार ऐसा किया गया है. पिछली बार दोनों बच्चों को 440 रुपये दिये गये थे. इस बार गांव पहुंचने के बाद पैसा देने का वादा ग्राम प्रधान ने किया है. भीषण चिलचिलाती धूप में नंगे बदन ये मासूम बच्चे लोगों का मनोरंजन करते रहे, लेकिन इन मासूमों को राजनैतिक मोहरा बनाने वाले लोग शायद आचार संहिता के नियमें का पालन करना भूल गये. एक चुनावी सभा के मंच पर इस तरह मासूम बच्चो का प्रदर्शन आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने के लिये पर्याप्त है.
साभार न्यूज़ 18 हिंदी आशीष सिंघल 
Share To:

Post A Comment: