आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा


आज दिनांक 1.8.2019 को भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रतिनिधिमंडल ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर जी के साथ वार्ता की । वार्ता में 12 बिंदुओं पर बैठक में चर्चा हुई जिसमें मुख्यत है किसानों का 64.7% अतिरिक्त मुआवजा दस परसेंट आवासीय प्लॉट, ग्रेटर नोएडा से लेकर जेवर तक सर्विस रोड की मांग ,क्षेत्र में लग रहे उद्योगों व शिक्षण व निजी अस्पतालों में  किसान के बेटों को 50% कोटा तय करने की मांग की, फरेदा कट पर 31 मार्च 2019 को टाइम दिए जाने के बावजूद भी आज तक उतार को आम जनता के लिए नहीं खोला गया है इसके विषय में भी चर्चा हुई पेरी फेयरल को ताज एक्सप्रेसवे  से जोड़ने पर भी चर्चा हुई इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई  सी ओ अरुण वीर सिंह ने ग्रेटर नोएडा से जेवर तक सर्विस रोड बनाने के लिए 4 महीने का टाइम मांगा है और क्षेत्रीय बेरोजगार नौजवानों को शिक्षण संस्थाओं और उद्योगों में 40 परसेंट कोटा तय करने की बात कही है लगभग सभी बिंदुओं पर सकारात्मक वार्ता हुई भारतीय किसान यूनियन भानू की तरफ से वार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना प्रदेश महासचिव ठाकुर ओमबीर सिंह मंडल प्रवक्ता  महकार नागर प्रदेश संगठन मंत्री जयकुमार जिला अध्यक्ष ठाकुर सत्यवीर सिंह जिला अध्यक्ष युवा राजीव नागर जिला संगठन मंत्री गौरव भाटी मंडल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा भाटी तहसील अध्यक्ष राजकुमार ब्लॉक अध्यक्ष जेवर जगदीश शर्मा जिला उपाध्यक्ष करण ठाकुर अशोक गौड़ मुरारी लाल,जिला अध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ शाकिर पठान जेवर नगर अध्यक्ष राजू मास्टर आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से वार्ता में शामिल रहे
Share To:

Post A Comment: