आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा
श्री गुरु द्रोणाचार्य के प्रांगण में धार्मिक ऐतिहासिक व जनपद का सर्वश्रेष्ठ 96 वां वार्षिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला 24 अगस्त से शुरू होकर 3 सितंबर तक चलेगा। मेले का आयोजन श्री द्रौण गौशाला समिति करती है इसमें विशेष सहयोग भारतीय किसान यूनियन (अरा.) का रहेगा यह जानकारी हमें श्री द्रोण गौशाला समिति के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल ने दी उन्होंने बताया कि दनकौर में प्रतिवर्ष होने वाले सामाजिक धार्मिक एवं शिक्षाप्रद मेला जो भगवान श्रीकृष्ण की याद में जन्म दिवस पर मनाया जाता है इस वर्ष 24 अगस्त से शुरू होकर 3 सितंबर तक चलेगा उन्होंने बताया कि इस जगह गुरु द्रोणाचार्य का प्राचीन मंदिर है इस मंदिर में एकलव्य द्वारा निर्मित गुरु द्रोणाचार्य की वह प्रतिमा स्थापित है जिसकी मान्यता करने वाले सज्जन दूर दूर से मनोकामना की पूर्ति हेतु मंदिर में आते हैं तथा मंदिर द्वारा आयोजित मेले में मनोरंजन करते हुए धर्म लाभ उठाते हैं उन्होंने बताया कि इस मेले का आकर्षण विराट दंगल है जिसमें देशभर के अनेक छोटे-छोटे बड़े बड़े पहलवान गुरु द्रोणाचार्य के अखाड़े में उतर कर शोभा बढ़ाते हैं। उन्हें 101000, 11000, 5100, 2100, व 501 की कुश्तियां कराई जाती है उन्होंने बताया कि इस बार का निर्णायक दंगल 28 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा जिसमें जीतने वाले पहलवान को 101000 रुपए नगद व गदा दी जाएगी उन्होंने बताया कि इसके अलावा मेले में श्री कृष्ण लीला बड़े पर्दे पर, क्षेत्रीय स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक वीर अभिमन्यु, जयद्रथ वध, नाटक सीता स्वयंवर, नाटक वीर हकीकत राय के अलावा विराट कवि सम्मेलन और भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि तालाब में प्रवेश निशुल्क रहेगा कोई भी पहलवान पूर्ण रूप से पुरस्कार पाने का तब ही हकदार होगा जब वह कुश्ती जीत लेगा। बड़ी कुश्ती जो लंगड घुमाने पर लड़ी जाएगी तथा जिन पर बड़े-बड़े पुरस्कार दिए जाएंगे उनके पुरस्कार भी कुश्ती लड़ कर जीतने पर ही दिए जाएंगे लंगड़ घुमाने वाले पहलवान से यदि अखाड़े में कोई पहलवान नहीं लड़ेगा तो उस कुश्ती का घोषित पुरस्कार का आधा भाग उसे दिया जाएगा निर्णय के समस्त अधिकार गौशाला कमेटी के पास रहेंगे। आगे की चार दुकानों के स्थान,दुकानदारों को मेले के बाजार में 17 अगस्त दिन शनिवार दोपहर 3:00 बजे लाइट टेंट व सफाई के ठेके दिए जाएंगे देना या निरस्त करने का अधिकार गौशाला समिति का होगा दनकौर मेले की विशेषता के कारण जिला प्रशासन 1 दिन का अवकाश भी घोषित करता है जो इस मेले का अवकाश 27 अगस्त को रहेगा


Post A Comment: