उपेंद्र भाटी

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के समान्तर सर्विस रोड पर नजदीक खेड़ा गांव के नजदीक मंगलवार शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। शव के पास से मृतक की एक बाइक भी बरामद हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव करौली निवासी देवेंद्र (30) पुत्र प्रेमपाल के रूप में  की है। पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी विनित कुमार के मुताबिक मृतक युवक के परिजनों ने मामले की अभी कोई लिखित शिकायत नही दी गई है।
Share To:

Post A Comment: