बुलंदशहर। नमाज के दौरान परिजनों के साथ नमाज पढ़ने आया मासूम परिजनों से अलग हो गया। काफी देर तक खड़ा हुआ रोता रहा लेकिन किसी ने भी इंसानियत नहीं दिखायी। जिसके जिगर का टुकड़ा नमाजियों की भीड़ में खो गया हो। उसके घर त्यौहार के समय सन्नाटा पसर गया। लेकिन होनी होने को मनायी है उसी समय रोते हुए बच्चे को देखकर महिला इंस्पेक्टर अरूणा राय ने बच्चे को चुप कराया और उससे घर का पता पूछकर उसे उसकी मां को सौप दिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र में नमाज पढ़ने के बाद नमाजियों की भीड़ में नमाज पढ़ने आया अपने परिजनों से बच्चा बिछड़ गया। नगर कोतवाली की इंस्पेक्टर को बच्चा रोता हुआ मिला। बच्चे ने अपना घर का पता बताया, इंस्पेक्टर बच्चे को गोद में लेकर उसके घर पहुंची और उसकी माँ को सौप दिया। बच्चा मिलने पर बच्चे की माँ ने कहा कि मैडम आपने मेरी ईद मनवा दी। 
ईद -उल -जुहा जमाज के बाद एक छोटा हनुमान चौक पर खड़ा हुआ रो रहा था। इसी रास्ते से नमाजियों की भारी भीड़ निकल रही थी। बच्चे को रोता हुआ देख नगर कोतवाली इंस्पेक्टर अरूणा राय ने उस गोद में उठा लिया। बच्चे से पूछने पर अपने घर का पता बताया तो इंस्पेक्टर उसे लेकर उसके घर पहुंच गयी और उसकी मां को सौंप दिया। एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि एक मासूम बच्चा अपने परिजनों से बिछुड़ गया था। इंस्पेक्टर अरूणा राय उसके कसाई बाड़ा स्थित घर पहुंची और परिजनों को सौप दिया।
साभार बरनदूत न्यूज़पेपर
Share To:

Post A Comment: