उपेन्द्र भाटी
रबूपुरा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के लतीफपुर गांव में बुधवार को श्री राजपूत करणी सेना की बैठक एक आयोजित की गई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेंद्र राजपूत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को एक होकर के अपनी आवाज उठानी चाहिए एवं समाज के हितों के लिए कार्य करना चाहिए । इस मौके पर लतीफपुर गांव निवासी अजीत सिंह को दनकौर ब्लॉक सचिव पद पर नियुक्त किया गया इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक ठाकुर, दनकौर ब्लॉक उपाध्यक्ष ठाकुर योगेश सिंह भाटी, कुंवरपाल सिंह, सौरभ भाई रोहित गॉड, नरेश कुमार, मनीष भाटी, राहुल भाटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Post A Comment: