उपेंद्र भाटी संबाददाता
यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह खेड़ा गांव के पास ग्रेटर नोएडा से आगरा जा रही एक टैक्सी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में टैक्सी चालक सहित दो विदेशी महिला व पुरूष पर्यटक घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची हाइवे एम्बुलेंस ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद दोनों विदेशी नागरिक दूसरे वाहन में बैठकर रवाना हो गए। कोतवाली प्रभारी विनित कुमार ने बताया कि हादसे में दोनों विदेशी नागरिकों बहुत कम चोट आई है। हालांकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से पहले ही दोनों विदेशी नागरिक वहाँ से किसी अन्य वाहन में रवाना हो चुके थे।



Post A Comment: