उपेन्द्र भाटी

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के फलैदा गांव के जंगलों में कटिया डालकर नलकूप चला रहे तीन लोगों को बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी करते पकड़ा है। विभाग ने आरोपियों के खिलाफ रबूपुरा पुलिस में तहरीर दी है। रबूपुरा विधुत उपकेंद्र के जेई (राजस्व) सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रबूपुरा के फलैदा गांव के जंगलों में बिजली विभाग की टीम ने चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गांव निवासी रिंकू, राजेश व वीरेंदर को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है विभाग ने मौके से मिले केबल आदि सामान को जब्त कर, रबूपुरा पुलिस में इसकी शिकायत की है।
Share To:

Post A Comment: