उपेंद्र भाटी संबाददाता 

रबूपुरा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के फलैदा गांव में तेंदुए के डर से ग्रामीण अपने घरों में छिपने को मजबूर है।ग्रामीणों का दावा है कि रविवार रात गांव में 3 दिनों के भीतर दो बार तेंदुआ देखा गया है। रविवार रात को भी लोगो मे तेंदुआ देखे जाने की सूचना से लोगों में दहशत फैल गई। अपनी जान की सुरक्षा के लिए  ग्रामीणों ने कई राउंड फायरिंग की। जिसके बाद तेंदुआ, जंगलो की ओर फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिये मौके पर जाल लगाया है।
Share To:

Post A Comment: