उपेन्द्र भाटी संवादाता
कोतवाली क्षेत्र के फलैदा गांव से गुरुवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों के काफी तलाशने के बावजूद भी लापता युवक का कोई पता नहीं लग सका। फलैदा गांव निवासी संतराम के मुताबिक उनका 19 बर्षीय बेटा मनोज मानसिक रूप से कमजोर है। परिजनों के अनुसार गुरुवार को मनोज अचानक लापता हो गया। काफी तलाशने पर भी मनोज का कोई पता नही लग सका है। शिकायत पर पुलिस युवक की तलाश कर रही है।


Post A Comment: