आशीष सिंघल दनकौर।
दनकौर कस्बे में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले के दौरान भी अघोषित विद्युत कटौती से लोगों में बेहद रोष व्याप्त है। किसान एकता संघ ने रविवार तक सप्लाई नहीं सुधरने पर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
पिछले 4 दिन से दिन और रात में तीन तीन घंटे की सप्लाई हो रही है। जबकि 18 घंटे सप्लाई का रोस्टर शासन द्वारा निर्धारित है।
कस्बे के लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से जानबूझकर लोगों को परेशान करने के लिए बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी और उमस से लोगों का बिजली कटौती से बुरा हाल है। बिजली कटौती के विरोध में किसान एकता संघ ने दनकौर में एक मीटिंग कर बिजली कटौती विरोध करने का निर्णय किया। सोरन कसाना और रमेश कसाना ने बताया कि संघ की बैठक में यह निर्णय हुआ कि रविवार तक सप्लाई ठीक नहीं की गई तो विद्युत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा
इस संबंध में उप मंडल अभियंता शिवकुमार का कहना है कि रोस्टर में 18 घंटे सप्लाई निर्धारित भले ही की गई है लेकिन आए दिन हो रहे फॉल्ट और अन्य अवरोधों के कारण सप्लाई बंद करनी पड़ रही है।


Post A Comment: