आशीष सिंघल
बिजली का बकाया भुगतान नही करने बिजली विभाग ने शनिवार को 23 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। विधुत उपकेंद्र के जेई राजवीर कुमार ने बताया कि रबूपुरा क़स्बा के 14 उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब 7 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है। जिसके चलते इन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। वही गांव तनाजा उर्फ चक वीरमपुर, जौनचाना व भुन्ना तगा गांव निवासी प्रभु, नत्थी सिंह, चमन, धर्मपाल सहित 9 लोगों पर नलकूपों का 10 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है। उक्त उपभोक्ताओं की बिजली काटकर, विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Post A Comment: