आशीष सिंघल दनकौर।
दनकौर कोतवाली क्षेत्र गांव निवासी एक महिला ने पड़ोस के ही दो युवकों पर ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने शिकायत में कहा है कि कुछ दिन पहले उसके पति और घर के अन्य सदस्य जरूरी काम से बाहर गए हुए थे। तभी पड़ोस का ही पुष्पेंद्र उर्फ भोला नशीली कोल्ड ड्रिंक लेकर उसके घर में घुस आया और जबरन कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया कि 31 जुलाई को उसने फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे दनकौर आने के लिए कहा। महिला वीडियो वायरल होने के डर से दनकौर चली गई। आरोपी और उसका एक अन्य साथी मुंदर महिला को कार में बैठाकर ले गए। आरोप है कि किसी अज्ञात स्थान पर आरोपियों ने महिला को नशे की हालत में रखा और दुष्कर्म करते रहे। 10 अगस्त को महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और अपनी ससुराल पहुंचकर आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी समरेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Post A Comment: