आशीष सिंघल
उटरावली गांव निवासी अकीत का आरोप है कि सोमवार को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति दुकान पर आया और अकीत का फोन तोड़ दिया। आरोप है की विरोध करने पर अरोपित ने पीड़ित के साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल पीड़ित को अरोपित के चंगुल से बचाया। आरोप है कि इसके बाद अरोपित अपने तीन अन्य साथियों को लेकर आया और पीड़ित की मां बब्ली से मारपीट की। मारपीट में अकीत व उसकी मां बब्ली घायल हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Post A Comment: