आशीष सिंघल दनकौर।
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में सोमवार की रात एक मानसिक विक्षिप्त को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर जमकर पीटा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को लोगों से बचाया।
पुलिस का कहना है कि वह मानसिक विक्षिप्त है। पुलिस ने पीड़ित को लोगों से बचाकर मंगलवार को चौकी में बैठा लिया। देर शाम तक भी पुलिस उसका अता पता नहीं लगा सकी।
बिलासपुर कस्बे के कुरैशी मोहल्ले में एक करीब 35 वर्षीय व्यक्ति घूम रहा था। जिसको लोगों ने घूमते देख लिया तो उन्होंने अन्य लोगों को बच्चा चोर होने की सूचना दे दी। जिसके बाद करीब दर्जन भर लोगों ने शोर मचाकर पागल युवक को बच्चा चोर जमकर पीटा।
सूचना मिलते ही बिलासपुर चौकी से पुलिसकर्मी पहुंच गए और भीड़ के लोगों से उसको बचाया। इसके बाद पुलिस पूछताछ करने के लिए उसे अपने साथ चौकी ले आई। पुलिस का कहना है कि भीड़ का शिकार युवक मानसिक विक्षिप्त है। जो भटककर रात के वक्त बिलासपुर कस्बे में पहुंच गया। जहां लोगों ने उसको बच्चा चोर समझ लिया।
हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि उसकी लोगों ने पिटाई नही की है। इस बारे में दनकौर कोतवाल समरेश कुमार सिंह का कहना है कि दनकौर रेलवे स्टेशन से एक मानसिक विक्षिप्त ट्रेन में बैठकर कही से बिलासपुर आ गया था। जिसको लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया।


Post A Comment: