आशीष सिंघल ग्रेटर नॉएडा
प्रदेश में मंगलवार को बिजली के बिल की दरों में हुई वृद्धि को लेकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर कटाक्ष करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में भर मंदी की मार झेल रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दिनों प्रदेश में डीजल, पेट्रोल, रसोईगैस दरों में वृद्धि की गई थी और अब बिजली दरों में बढ़ोत्तरी कर आम आदमी को बेदम कर दिया है। जहां एक और शिक्षित नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है, वहीं देश में आई आर्थिक मंदी के कारण लाखों लोगों के रोजगार खत्म हो गये है। ऐसे में सरकार उन्हें राहत प्रदान करने के बजाय दैनिक उपभोग की वस्तुओं में अप्रत्याशित वृद्धि कर उन्हें महँगाई की आग में झौंक रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार बढ़ाई गई बिजली दरों को वापस नहीं लिया तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतर कर सरकार खिलाफ प्रदर्शन करेगी।


Post A Comment: