(आशीष सिंघल) 
गुरदासपुर की पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट इतना तेज था कि इसमें अभी तक 16 लोगों की मौत की खबर चुकी है. धमाका इतनी तेज था कि दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी.
गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में 16 लोगों की मौत हो गई है

इसके साथ ही 30 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं. ये फैक्ट्री गुरदासपुर के बटाला में है. अभी 

बचाव एवं राहत का काम जारी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा 

हैगुरदासपुर के एस डी एम दीपक भाटिया ने पुष्टि की है कि 16 लोगों के शव अस्पताल में पहुंचे 

हैं. वहीं 14 लोग जख्मी हैं जिनमें से 4 को रैफर कर दिया गया है
मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लगा है. जानकारी के मुताबिक धमाका इतनी तेज था कि दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी. बचाव टीम घायलों की मदद में लगी है, स्थानीय लोगों के मुताबिक धुआं भरने के कारण बचाव के काम में दिक्कत रही है.
पंजाब के गुरदासपुर से सांसद अभिनेता सनी देओल ने घटना पर दुख जताया है. सनी देओल ने ट्वीट किया, ''बटाला फैक्ट्री में धमाके की खबर सुनकर दुखी हूं. एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान के लिए पहुंच गए हैं.
साभार एबीपी न्यूज़ 


Share To:

Post A Comment: