आशीष सिंघल ग्रेटर नॉएडा

गौतमबुद्दनगर जिले के जिलाधिकारी बी एन सिंह के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी ने ग्राम बिलासपुर देहात मे तालाब पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया।गौरतलब है कि उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी को सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम बिलासपुर देहात मे स्थित तालाब के गाटा संख्या 461,478,479 अवैध अतिक्रमण कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी सदर ने टीम बनाकर और पुलिस बल भेजकर तालाब पर हो रहे निर्माण को रूकवा दिया और किये गये अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से तुरंत हटवा दिया। उप जिलाधिकारी सदर के आदेश पर तालाब पर अवैध कब्जा करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध थाना दनकौर पर राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी ने बताया कि ग्राम बिलासपुर मे कुछ लोगों द्वारा तालाब पर अवैध अतिक्रमण करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम बनाकर पुलिस के सहयोग से तालाब पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को तत्काल ही रूकवा दिया एवं जेसीबी की मदद से तालाब पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया। कब्जाधारकों के विरूद्ध दनकौर थाने में लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी तालाब पर कोई अवैध कब्जा नहीं किया जा सकता है। इस क्रम में सर्वोच्च न्यायालय के भी आदेश हैं कि किसी भी तालाब पर अवैध कब्जे  को तत्काल हटवाकर उसके मूल स्वरूप में लाने की कार्यवाही की जानी चाहिए।
Share To:

Post A Comment: