आशीष सिंघल 


फलैदा मार्ग स्थित जंगलो से रविवार रात चोरों ने तीन किसानों के नलकूपों पर लगी मोटरों से तांबे का तार चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने रबूपुरा पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। रबूपुरा कस्बा के मोहल्ला मीणा ठाकुरान निवासी किसान सुखवीर, डिप्टी व सीताराम के रबूपुरा-फलैदा मार्ग पर खेत है। रविवार शाम को उक्त लोग अपनी धान की फसल की सिंचाई कर घर आ गए। इसी दौरान रात को अज्ञात चोरों ने उक्त किसानों की ट्यूबवेल की दीवार काटकर, नलकूपों पर लगाई गई मोटरों के तांबे के तार काटकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share To:

Post A Comment: