आशीष सिंघल दनकौर
दनकौर। बिलासपुर कस्बे में सरकारी तालाब पर हो रहे अवैध कब्जे को राजस्व विभाग की टीम सोमवार की देर शाम रुकवा दिया। अवैध कब्जा करने वाले खिलाफ कोतवाली में तहसीलदार ने शिकायत दी है।
कस्बे के सरकारी तालाब पर एक व्यक्ति ने 43 मीटर लंबी दीवार अवैध रूप से लगा ली थी। इसकी शिकायत पर तहसीलदार और उनकी टीम ने मौके की जांच की थी। जांच के बाद भी कब्जा करने वाले लोग दीवार का निर्माण कार्य करा रहे थे। सोमवार को मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक जयंती और लेखपाल मोहित ने पुलिस बल के साथ अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इस दौरान राजस्व टीम और कब्जा करने वालों के बीच कहासुनी और नोकझोंक भी हुई। तहसीलदार ने इस मामले की शिकायत दनकौर कोतवाली में कर दी है। राजस्व टीम ने मौके पर तनाव और झगड़े की आशंका व्यक्त करते हुए इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दनकौर पुलिस से की है।


Post A Comment: