आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय पर मीटिंग का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से जितेंद्र नागर को ब्लॉक अध्यक्ष दादरी व राकेश नागर को ब्लॉक महामंत्री नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि आज एक मीटिंग का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय पर किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दादरी के प्राथमिक विद्यालय छांयसा के अध्यापक जितेंद्र नागर को ब्लॉक अध्यक्ष व प्राथमिक विद्यालय कलौदा के अध्यापक राकेश नागर को ब्लॉक महामंत्री नियुक्त किया गया। अशोक यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हमेशा शिक्षक हित में कार्य करता रहा है व हमेशा उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है ।आगे भी संघ ऐसे ही शिक्षको की समस्याओं के निस्तारण की लड़ाई लड़ता रहेगा।अशोक यादव ने कहा कि उनका संघ प्रेरणा एप के विरोध में जल्द ही बड़ा आंदोलन शिक्षक हित मे करेगा। इस दौरान दोनों नवनिर्वाचित जितेंद्र नागर व राकेश नागर ने कहा कि संघ द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे वो तन,मन,धन से पूर्ण करेगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक यादव,जयवीर शर्मा,नियाज मीर, राकेश नागर,जितेंद्र नागर आदि लोग मौजूद रहे।




Post A Comment: