(आशीष सिंघल ग्रेटर नॉएडा)
जिले मे अगले माह आर्थिक गणना की शुरुआत होगी
इसके लिए बुधवार को जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी एनएसएसओ से आये प्रशिक्षक रणविजय सिंह और रवि करण ने जेवर तहसील मे करीब 50 लोगो कोआर्थिक गणना की प्रक्रिया के बारे मैं प्रशिक्षित किया
इस बार भारत सरकार ने पहली बार एप आधारित आर्थिक गणना करने का फैसला किया है।आर्थिक गणना का एप एंड्राइड मोबाइल फोन पर उपलब्ध है। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर कार्ये को पूरा किया जायेगा ।
इससे पूर्व यह कार्ये आंगनबाड़ी शिक्षकों की सहायता से किया जाता था।
लेकिन इस बार सीएससी सेण्टर के सहयोग से आर्थिक गणना कराई जायेगी इसके लिए जिला स्तरीय समिति गठित कर दी गयी है
जन सुविधा केंद्र के जिला प्रभारी पंकज शर्मा शुभम शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे गठित समिति की निगरानी मे जन सुविधा केंद्र के करीब 270 सुपरवाइजर इस कार्ये को पूरा करेंगे ।
सातवी आर्थिक गणना मे फसंल उत्पादन ,बागवानी,लोक प्रशाशन,रक्षा, एवं अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा सेवाओं को छोड़ कर समस्त उद्धमो की गणना की जायेगी।
इस मीटिंग मे डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर शशांक शर्मा वीएलई पुष्पेन्द्र, गौतम, शैलेश, परवीन और लगभग 40 से ज्यादा प्रगणक उपस्थित्त रहे।।





Post A Comment: