आशीष सिंघल दनकौर
दिनांक 31 अगस्त 2019 को ग्राउंड नाट्य मंडल पर नाटक सीता स्वयंवर का मंचन हुआ इसके प्रायोजक सिंगल बैंकिंग फॉर्म हाउस की तरफ से किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर शिवम सिंघल के दादाजी नानक चंद एवं गिरी सिंघल उनके पिताजी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर हर्षित मनी दीपक गर्ग मुकेश गोयल बबली उपस्थित रहे इसके बाद राकेश तायल मुकेश जैन विनय गोयल सभी ने इनके साथ दीप प्रज्वलन किया समिति की तरफ से श्री नानक चंद्र को चाचा रसूला ने साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा विनय गोयल ,मुकेश गोयल, मनीष गर्ग, ने गिरीश सिंघल को चादर पहना कर सम्मानित किया आज के नाटक में राम की भूमिका में अंकुर गोयल लक्ष्मण की भूमिका में प्रशांत गर्ग सुभाऊ की भूमिका में मनीष गर्ग मारीच की भूमिका में सचिन एडवोकेट परशुराम की भूमिका में सौरभ दक्ष जनक की भूमिका में प्रेमचंद शर्मा भाट की भूमिका में अनुज गोयल ताड़का की भूमिका में दीपक पंसारी विश्वामित्र की भूमिका में दयानंद मास्टर जी वशिष्ठ की भूमिका में राजू गोस्वामी राजा की भूमिका में सोनू सिरोही आदि ने भाग लिया इसमें ताड़का का मनोहारी दृश्य दिखाया गया सीता जी की पंचवटी बहुत सुंदर फूलों के साथ सजाई गई और परशुराम संवाद की बहुत सुंदर प्रस्तुति हुई निर्देशक मल्लुमल गर्ग के निर्देशन में बहुत सुंदर सुंदर दृश्यों के द्वारा सुंदर प्रस्तुति कराई गई सभी दर्शकों ने भरपूर आनंद और मजा लिया मंच का संचालन द्रोण के मंडल के संरक्षक संदीप कुमार जैन ने किया


















Post A Comment: