आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा :- रविवार को जिले भर में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के कक्षा 8 से 12 तक के छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया अमीचंद सर्वोदय कांवेट पब्लिक स्कूल खेरलीभाव में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया विजेता प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता मनोज चौधरी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी की स्मृति में देश के युवाओं के प्रोत्साहन के लिए राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका शीर्ष वाक्य "मैं युवा हूँ, मेरा भी एक सपना है।" रखा गया है मिशन युवा शक्ति संगठन के युवाओं ने भी अपना सहयोग किया सुमित चपरगढ ने बताया कि पूरे जिले भर में हज़ारों प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार लैपटॉप तथा द्वतीय व तृतीय पुरस्कार क्रमशः टेबलेट व साईकिल तथा अन्यों को आकर्षक घड़ी आदि पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।




Post A Comment: