आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नॉएडा

दनकौर/ग्रेटर नोएडा :- युवा सामाजिक संगठन मिशन युवा शक्ति (MYSC फॉउंडेशन) के कार्यकर्ता इस दीवाली के शुभअवसर पर लोगों को मुफ़्त हेलमेट बाँटकर दीवाली मनाएंगे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित चपरगढ़ ने बताया कि संगठन द्वारा नई मुहीम "इस दीपावली जीभ की मिठास नही जिंदगी की मिठास बाटेंगे" के तहत चिन्हित स्थानों पर लोगों को फ्री हेलमेट बाँटकर जागरूक करेंगे, ज्ञात हो कि संगठन द्वारा समय समय पर हेलमेट के प्रति जागरूकता के लिए भिन्न भिन्न कार्यक्रम आयोजित कराये जाते हैं जिससे लोग हेलमेट के प्रति जागरूक होकर अपना और अपनों का ख्याल रख सकें।
Share To:

Post A Comment: