आशीष सिंघल ग्रेटर नॉएडा
यमुना एक्सप्रेस पर आढ़त कारोबारी से Rs667000 लाख की लूट
यमुना एक्सप्रेस पर आढ़त कारोबारी से Rs667000 लाख की लूट
दिल्ली के नरेला मंडी से धान बेचकर लौट रहा था किसान, लूट का हुआ शिकार Rs 667000 लूट हुई है
दनकौर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर बदमाशों ने आढ़त के कारोबारी के ड्राइवर से Rs 667000 की लूट को अंजाम दिया है वारदात दनकौर कोतवाली क्षेत्र में हुई है कारोबारी जहाँगीरपुर का रहने वाला है दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है कारोबारी से पूछताछ की जा रही है आज मंगलवार की सुबह जहांगीर पुर का आदत कारोबारी का नौकर संदीप दिल्ली की नरेला अनाज मंडी में धान बेचकर वापस लौट रहा था दनकौर के इंस्पेक्टर समरेश कुमार सिंह ने बताया कि संदीप के मुताबिक उसने Rs667000 ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच में बने बॉक्स में रखे हुए थे जब वह क्षेत्र में पहुंचा तो बाइक पर सवार दो लुटेरे आए तमंचे की नोक पर ट्रैक्टर को रुकवाया और गोली मारने की धमकी देकर तलाशी ली और बॉक्स रखें रुपए लूटकर फरार हो गए इंस्पेक्टर समरेश कुमार सिंह का कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है संदीप बाइक सवारों की जानकारी दे रहा है लेकिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कोई बाइक सवार दो लोग नजर नहीं आ रहे हैं वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है अभी संदीप से पूछताछ की जा रही है !


Post A Comment: