आशीष सिंघल ग्रेटर नॉएडा 

सोशल मीडिया प्रोफाइल और आधार को इंटरलिंक करने से संबंधित विभिन्न हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं पर सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुप्रीम कोर्ट ने भी सभी लंबित मामलों को हाईकोर्ट से ट्रांसफर कर लिया है सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई जनवरी में करेगा वहीं इस मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सरकार नागरिकों की गोपनीयता पर हमला करने के लिए नहीं है लेकिन गोपनीयता को और राष्ट्रीय हित और संप्रभुता के साथ संतुलित होना चाहिए सरकार की ओर से पेश सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से कहा कि कोई भी मध्यस्थ यह नहीं कह सकता कि निजता की आड़ में आतंकवादी गतिविधियों को संरक्षण दिया जा सकता है

Share To:

Post A Comment: