रबूपुरा डेडलाइन
एरिया के फलैदा गांव से रविवार को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के परिजनों ने रबूपुरा पुलिस से इसकी शिकायत की है।शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रबूपुरा एरिया के फलैदा गांव निवासी इंद्र का 23 वर्षीय पुत्र मौसम रविवार को मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। लेकिन चार दिन बीतने के बावजूद भी घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने युवक की सभी जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।


Post A Comment: