आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा

साभार भारत समाचार‌ पर सुबह 10 बजे की बड़ी ख़बरें........

➡दिल्ली - पीएम का टीएन शेषण के निधन पर ट्वीट, टीएम शेषण एक महान सिविल सर्वेंट थे, उन्होने भारत माता की सच्ची श्रद्धा से सेवा की, चुनावी ढांचे के सुधार में उनकी अहम भूमिका रही, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे-पीएम.

➡दिल्ली - आज और कल ऑड-ईवन प्रतिबंध लागू नहीं, 550वें प्रकाशोत्सव के मौके पर हुआ फैसला, सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिया है फैसला.

➡दिल्ली - दिल्ली में वकीलों की हड़ताल जारी रहेगी, पुलिस के साथ हुई बैठक बेनतीजा निकली.

➡दिल्ली - महाराष्ट्र राजनीतिक पर हलचल, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, आज सुबह 10 बजे मीटिंग होगी, लेकिन अभी तक का फैसला है कि हमें विपक्ष में बैठना चाहिए.

➡जम्मू-कश्मीर - सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया, बांदीपोरा में दोनों तरफ से फायरिंग हुई, सेना का इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी.

➡जम्मू-कश्मीर - श्रीनगर और बारामुला में रेल सेवा आज शुरू, बनिहाल जंक्शन तक ट्रेन सेवा आज से शुरू.

➡मुंबई - उद्धव ठाकरे आज मलाड के रिट्रीट होटल में विधायकों से मिलेंगे, होटल में विधायकों से मीटिंग करेंगे उद्धव.

➡लखनऊ - उत्तर प्रदेश सरकार की नई पहल ,परिषदीय स्कूलों के टीचर, देहात से शहर से देहात ले सकेंगे तबादले, नियमावली 1976 में जल्द होगा संसोधन, परेशानियों से सीएम को कराया था अवगत, विभाग संशोधन की तैयारियों में जुटा, सीएम कार्यालय के निर्देश पर तैयारी.

➡लखनऊ - पूर्वांचल समग्र विकास के लिए कवायद शुरू, अलग-अलग 13 समितियों का किया गठन, समितियों में बोर्ड के एक से चार सदस्य होंगे, ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान के विशेषज्ञ होंगे, पूर्वांचल कृषि उपज,सड़क,बिजली,पानी स्वास्थ्य, शिक्षा के अलावा समस्या पर होगा फोकस.

➡लखनऊ - बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आज से किस्तों में बिजली बिल जमा करने की योजना शुरू, 31 दिसंबर तक चलेगी किस्त योजना, 11 नवंबर से 31 दिसंबर तक पंजीकरण होंगे, 24 किस्तों में बकाया बिल भरने की सुविधा, शहरी उपभोक्ताओं को 12 किस्तों की सुविधा.

➡लखनऊ - आज मंत्रीपरिषद की बैठक होगी, बैठक के बाद 12 बजे प्रेस ब्रीफिंग होगी, मीडिया सेंटर,लोक भवन ब्रीफिंग होगी.

➡प्रतापगढ़ - खेत में सो रहे किसान की हत्या से हड़कंप, फसल रखवाली कर रहे किसान की हत्या, अज्ञात बदमाशों ने रात में मारी गोली, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, प्रयागराज पंहुचने पर किसान की मौत, लालगंज थाने के घरौरा गांव की घटना.

➡ललितपुर -  भारतीय क्रिकेट टीम से खेल चुके अंकित शर्मा ललितपुर में खेलेंगे T20 लीग, ललितपुर T20 लीग होने जा रही है, अंकित की सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप बोली, ललितपुर के तुवन मंदिर मैदान में होगा मैच.

➡मथुरा -गैस का कैप्सूल रेल ट्रैक पर पलटा, मथुरा-कासगंज ट्रैक पर पलटा कैप्सूल, हादसे के समय आ गयी थी मालगाड़ी, हादसे की वजह से रेल यातायात बाधित रहा, जमुनापार थाने के गौसाना का मामला.

➡कौशाम्बी - वाराणसी से दिल्ली जा रही थी ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी, ब्रेक बाइंडिंग की समस्या आने से रूकी ट्रेन, ब्रेक बाइंडिंग ठीक होने के बाद ट्रेन रवाना, भरवारी से बिदनपुर के बीच आई खराबी.

➡कौशाम्बी - बीजेपी अनूसूचित मोर्चा अध्यक्ष ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से लगाई गुहार, 21 अक्टूबर से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला, जिसको लेकर विनोद सोनकर ने किया ट्वीट, सीएम का आदेश नहीं मानते विभागीय अधिकारी, 24 घण्टे में ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश दिए, 20 दिन बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर.

➡ग्रेटर नोएडा - ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने इको कार में मारी टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल, सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, हरियाणा के बल्लभगढ़ से लौट रहा था परिवार, मीठेपुर जिला बुलंदशहर लौट रहा था परिवार, साईट-5 के पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की घटना.

➡हापुड - चेकिंग के दौरान पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, बदमाशों ने पुलिस पर की कई राउंड फायरिंग, पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल, पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, लुटा हुआ डम्फर, अवैध तमंचे बरामद, बाबूगढ़ थाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़.

➡बुलंदशहर - तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में टकराई, हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, ग्रेटर नोएडा के रहने वाले थे चारों मृतक, सिकन्द्राबाद के मड़ावरा के पास हादसा.

➡बलिया - कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाट पहुंचे डीएम-एसपी, गंगा घाट पहुंच तैयारियों का लिया जायजा, चेंजिंग रूम,लाइट की व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिस बल के साथ NDRF भी घाट पर मौजूद, आज के दिन लाखों भक्त लगाते हैं डुबकी, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से पुलिस रखेगी नजर.

➡मथुरा - बाइकों को रौंदते हुए गैस से भरा टैंकर रेलवे ट्रैक पर पलटा, मौके पर पहुंची मालगाड़ी में फंसा टैंकर, 500 मीटर तक घसीटता चला गया टैंकर, लगभग 500 मीटर ट्रैक से नीचे चली मालगाड़ी, टैंकर के रौंदने से 5 बाइक सवार घायल, एक युवक की इलाज के दौरान मौत, मथुरा-कासगंज रेल रूट हादसे के चलते बाधित, यमुनापार थाना इलाके में हुआ हादसा.

➡मेरठ - तेज रफ्तार 2 कारें टकराकर मंडप में घुसी, 2 महिलाओं की मौत, लगभग 12 घायल, तेज रफ्तार स्विफ्ट और वैगनआर में टक्कर, बेकाबू वैगनआर ने बारातियों को कुचला, पुलिस ने घायल बारातियों को अस्पताल भेजा, कंकरखेड़ा थाने के एनएच-58 की घटना.

➡मेरठ - सैकड़ों करोड़ के सरकारी फ्लैट हुए खंडहर, सरकारी योजनाओं के तहत बनाए थे फ्लैट, दूरस्थ इलाकों में बने फ्लैट्स में आवंटियों का रुझान नहीं, पीएम आवास योजना में भी नहीं हुआ फ्लैटों का इस्तेमाल,
पुरानी फ्लैट्स के इस्तेमाल के बजाय नए फ्लैट्स बनाने की तैयारी, एमडीए, आवास विकास के सैकड़ों करोड़ मिट्टी में मिले.

➡मेरठ - सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट कर्मियों की हड़ताल जारी, एसटीपी के कर्मियों को 10 महीने से वेतन नहीं, कई दिन से प्लांट बंद करके चल रही है हड़ताल, वेतन के बजाय FIR कराने का डर दिखा रहे अफसर, जागृति विहार इलाके में है सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट.

➡प्रयागराज - गवर्नर आनंदीबेन पटेल का प्रयागराज दौरा, रज्जू भैया विवि दीक्षांत समारोह में शिरकत, छात्र छात्राओं को उपाधियां,मेडल करेंगी वितरित, 3 बजे इलाहाबाद म्यूजियम की बैठक में अध्यक्षता.

➡आगरा - मेहताब बाग में नियमों का हुआ उल्लंघन, पुरातत्व विभाग के नियमों की उड़ी धाज्जियां. मेहताब बाग में बिना अनुमति शादी की डॉक्यूमेंट्री का किया गया शूट, आये दिन मेहताब बाग में होती है डॉक्यूमेंट्री शूट, शादी की डॉक्यूमेंट्री का वीडियो हुआ वायरल, थाना एत्माउद्दौला के मेहताब बाग का मामला.

➡सोनभद्र - छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गांवों में हाथियों ने मचाया उत्पात, कुचलने से डुमरहर के युवक की मौत, सीमावर्ती शीशटोला, बरवाटोला डुमरहर, रम्पाकुरर,बिछियारी समेत गांवों में उत्पात, विभाग की टीम हाथियों को खदेड़ने में जुटी, बभनी थाना क्षेत्र का मामला.

➡लखीमपुर - फैली गंदगी गांव में बढ़ा डेंगू बुखार, दर्जन भर से ज्यादा डेंगू की चपेट में, 15 दिन में 6 मौत भी डेंगू से होने का अंदेशा, विभाग कागजी खानापूर्ति में जुटा हुआ है, गोला के जलालपुर का मामला.

➡बिजनौर - ट्रक और बस की भीषण टक्कर, बस में सवार 6 यात्री हुए घायल, टक्कर से सड़क पर पलटी बस, घायलों को शीशे तोड़कर निकाला, कोतवाली शहर के झालू मार्ग की घटना.

➡सुल्तानपुर - जमीनी विवाद में किया गया हमला, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया हमला, मारपीट के आधा दर्जन लोग घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, देहात कोतवाली के असवा की घटना.

Share To:

Post A Comment: