आशीष सिंघल दनकौर
दनकौर ÷ कल दिनांक 5 नवम्बर दिन मंगलवार को किसान एकता संघ का धरना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देशराज नागर के नेतृत्व में अछेजा बुजुर्ग में पाँचवे दिन भी जारी रहा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त बढे हुए मुआवजे तथा 10 प्रतिशत आवासीय भूखंड को लेकर अछेजा बुजुर्ग में अनिश्चित धरने पर पिछले पांच दिन बैठे हैं आगामी 7 नवम्बर को यमुना विकास प्राधिकरण के खिलाफ महापंचायत होगी जिसको सफल बनाने के लिए आज सालारपुर, मुजखेडा, बल्लूखेडा, अछेजा समेत दर्जनो गांवो का दौरा किया अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की गई आज धरना स्थल पर देशराज नागर, रमेश कसाना, बिजेद्र सिंह रीलखा,विदेश नागर,बिज्जन नागर,ओमबीर समसपुर,सुखबीर,सुभाष सिंह,मेहरचंद,यादमौहम्मद बीडीसी, रामफल,नसीर, हुक्मा,बीरपाल,शुऐब खान, मोनू उस्मानपुर कई लोग उपस्थित रहे



Post A Comment: