बुलंदशहर: यूपी में भाजपा को घेरने की तैयारी में कांग्रेस  

AV- पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जयंती से पहले कांग्रेस यूपी में भाजपा को घेरने की तैयारी कर रही है। यूपी में कांग्रेस किसानों के समर्थन मूल्य, युवाओं की बेरोजगारी के मुद्दे, गिरती जीडीपी, जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में 10 दिवसिय कार्यक्रम करेगी।
बुलन्दशहर पहुंचे कांग्रेस के यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मालिक ने बताया कि बुलन्दशहर में भी कांग्रेस 6 नवम्बर से 15 नवम्बर तक कार्यक्रमों के ज़रिए भाजपा को घेरने का काम करेगी।
6 और 7 नवम्बर को कॉलेज, कचहरी, ब्लॉक  में पर्चा वितरण किये जायेंगे। जबकि 8 और 9  नवम्बर को कांग्रेस आर्थिक मंदी और सरकारी नीतियों के विरोध ज़िला, शहर, ब्लॉक, वार्ड स्तरीय नुक्कड़ सभा करेगी।
10 और 11 नवम्बर को बेरोजगारी के  ख़िलाफ़ बर्तन लेकर ज़िले के मुख्य बाज़ारों में प्रदर्शन किया जाएगा जबकि मौलाना कलाम आज़ाद जयंती पर पर कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में महंगी शिक्षा, निजीकरण और बेरोजगारी पर सवाल वार्ता की जाएगी।
12 और 13 नवम्बर को किसानों की समस्याओं को लेकर अन्नदाता की सुनो नाम से चौपाल का आयोजन किया जाएगा
इसी तरह 14 और 15 नवम्बर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर नेहरू के सपनो का भारत नाम से सेमिनार किया जाएगा जबकि ज़िला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ग़ौरतलब है कि ये सारी जानकारी कांग्रेस के यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मालिक ने कांग्रेस के बुलंदशहर ज़िला कार्यालय में प्रेसवार्ता करके दी है।

AB- पंकज मालिक (प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस)

बुलंदशहर से मुकेश आर्य की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment: