एंकर रीड:- यूपी के बुलंदशहर में हत्यारों ने अज्ञात युवती की पिटाई करने के बाद हत्या कर शव को बोरे में फेंक फरार हो गए । मृतका के शरीर पर चोटों के निशान थे, हाथों मे मेहंदी और पैरों में हल्दी लगी थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतका का शीघ्र विवाह होने वाला था हालांकि पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस इसे हत्या कर शव फेंके जाने का मामला बता रही है।
वी ओ 1:- हाथों पर मेहंदी और पैरों में हल्दी लगा लगभग 25 साल की युवती का ये शव आज बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव ईसपुर में इसी बोरे में बंद मिला।
दरअसल आज सुबह बुलंदशहर पुलिस को बोरे में बंद एक युवती की लाश पड़े होने की सूचना मिली, तो इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा तो बोरे के अंदर 25 साल की युवती का शव था, जिसे देख पुलिस सकते में रह गई । युवती के बारे में उसके कुछ कपड़े व मोबाइल चार्जर भी बरामद हुआ है। हालांकि मृतका के शव चेहरे पर पिटाई के निशान थे । पुलिस से डेड बॉडी डंपिंग का मामला मान रही है। फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस दावा कर रही है शीघ्र ही युवती की शिनाख्त कर ली जाएगी, जिसके बाद युवती की हत्या का राज फाश हो सकेगा


Post A Comment: