बुलंदशहर जहाँगीराबाद नगर पालिका परिषद के द्वारा घोषित तहबाजारी ठेकेदार के द्वारा लोकल टैम्पो की जबरन पर्ची काट कर बसूली करने को लेकर टेम्पू चालको ने नगर पालिका पहुंच कर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। टेम्पू चालको ने पालिका अधिशासी अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि तहबाजारी के द्वारा कभी भी नगर की गाड़ियों से बसूली नही की गई है अभी कुछ दिन पूर्व दिये गए ठेके के ठेकेदार द्वारा जबरन नगर के टेम्पुओ की पर्ची काट कर 30 रुपये की बसूली की जा रही है। यदि कोई टेम्पू चालक इस बसूली का विरोध करता है तो ठेकेदार के कर्मचारी गाली गलौज व मारपीट को उतारू हो जाते हैं। टैम्पो चालको ने शिकायती पत्र में पालिका प्रशासन से मामले की जाँच करा कर ठेकेदार के द्वारा की जा रही अवैध बसूली को बंद कराने की मांग की है।
हमने ठेकेदारों व ई-रिक्शा वालो के मध्य 7 रुपये प्रतिदिन/200 रुपये प्रतिमाह के लिए समझौता करा दिया था। रसीद पर उल्लेखनीय सभी लोकल वाहन इसी श्रेणी में आएंगे।
बुलंदशहर से मुकेश आर्य के साथ प्राची शर्मा की रिपोर्ट


Post A Comment: