आशीष सिंघल दनकौरआशीष सिंघल दनकौर

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रविवार को ब्लॉक क्षेत्र के खेरली भाव गांव में विकास कार्यो का शिलान्यास हिंदू-मुस्लिमों से कराया है। इस दौरान पर उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। रविवार को विधायक खेरली भाव गांव में करीब 32 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि अयोध्या मामले को लेकर आए ऐतिहासिक फैसले से दोनों समुदाय के लोग खुश है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की बात  कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार से केंद्र और प्रदेश में चारों तरफ विकास कार्य हो रहे है। इस मौके पर हाजी राजमौहम्मद, सब्बीर खां, आशिक अली, गुलफाम, तौफीक सोलंकी, रफीक, निसार सोलंकी, नज्जू, उमर मौहम्मद, श्यामा, हरिकिशन, लाला और विकास चौधरी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: