रबूपुरा डेड लाइन 


गांव रोनीजा निवासी कुछ युवकों पर जन्मदिन पार्टी से लौटतेे समय मारपीट, फायरिंग व लूटपाट का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा रबूपुरा के मौहल्ला शांतिनगर निवासी नीरू पत्नि गौरव ने पुलिस से शिकायत की है कि सोमवार को वह अपने पति गौरव, बच्चों व पति के एक दोस्त गौरव बंशल के साथ गांव रोनीजा स्थित रिश्तेदारी में जन्मदिन पार्टी मंे गई थी। पार्टी के बाद रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे सभी सफारी कार में सवार होकर वापस रबूपुरा को लिए लौट रहे थे। गाड़ी गौरव चला रहा था। इसी दौरान गांव से करीब आधा किमी दूर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने फायरिंग कर गाड़ी को रूकवा लिया। आरोप है कि गाड़ी रूकते ही युवकों ने गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सभी के साथ लाठी, डंडों से मारपीट की और गौरव को निशाना बनाते हुए तमंचे से गोली चला दी। जिससे महिला का पति गौरव बाल बाल बचा। गौरव का दोस्त किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर वापस गांव पहंुचा और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। जिन्हें आता देख युवक फरार हो गए। आरोप है कि हमलाबर युवक गौरव के गले से सोने की एक चैन व अंगुठी, महिला नीरू के पास से सोने की चैन, अंगुठी, कुंडल, पेंडल और उनके पास मौजूद करीब दस हजार की नगदी लूट ले गए
Share To:

Post A Comment: