शिकारपुर नगर में नगर पालिका द्वारा ही जलाया जा रहा है कूड़ा
जिसके चलते हवा में तेजी से फैल रहा पॉल्यूशन नगर पालिका कर्मचारी ही उड़ा रहे स्थानीय अधिकारियों के आदेशों की धज्जियां
एक और सरकार लगातार बढ़ रहे पॉल्यूशन पर अंकुश लगाने के लिए किसानों पर भारी भरकम जुर्माने किए जा रहे हैं। तो वही शिकारपुर नगर पालिका विभागीय अधिकारियों के आदेशों को ताक पर रखते हुए नगर में लगे हुए जगह-जगह कूड़े के ढेरों को जलाकर पोलूशन को बढ़ाने का कार्य कर रही है। नगर पालिका द्वारा नगर में चल रही भट्टियों को भी एक अभियान के तहत नगरपालिका ने बंद कराया था। शिकारपुर नगर पालिका ईओ से जब इस संबंध में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया हालांकि अब देखना यह है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा नगर पालिका पर जुर्माना लगाते है या नहीं?
बुलंदशहर से मुकेश आर्य की रिपोर्ट


Post A Comment: