रबूपुरा डेडलाइन
एरिया के फलैदा गांव निवासी एक युवक 19 जून को हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर झुलस गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों को युवक का एक हाथ काटना पड़ा था। रविवार को पीड़ित के पिता ने घटना में बिजली विभाग के अज्ञात जेई व लाइनमैन के खिलाफ रबूपुरा कोतवाली में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एरिया के फलैदा गांव निवासी युवक अमित 19 जून को जर्जर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया था। परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे अमित को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों को अमित का एक हाथ काटना पड़ा था। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि, विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। महीनों चक्कर लगाने के बावजूद भी बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से पीड़ित परिवार को सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। जिसके बाद पीड़ित के पिता कलुआ उर्फ चुन्नी ने रविवार को रबूपुरा उपकेंद्र में तैनात तत्कालीन अज्ञात जेई व लाइनमैन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया


Post A Comment: