(आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नॉएडा)
हिन्दू संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है और उन्हीं को समर्पित हैं गोपाष्टमी पर्व। गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौशाला में गोसंवर्धन हेतु गौ पूजन का आयोजित किया जाता है। इसी दिन से भगवान श्रीकृष्ण ने गायों को चराना भी शुरू किया था। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री द्रोण गौशाला समिति द्वारा सोमवार को गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जेवर विधायक मा० धीरेन्द्र सिंह जी ने गौ यात्रा के साथ एस डी आर वी कान्वेंट स्कूल के बच्चों के साथ “पर्यावरण बचाओ” की प्रभात फेरी भी निकाली। इस यात्रा से कस्बे में भाईचारा देखने को मिला। नवनियुक्त दनकौर कोतवाल अखिलेश प्रधान द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। यह यात्रा द्रोणा गौशाला से 9:30 बजे निकल कर कस्बे के मुख्य मार्ग द्वारा होते हुए द्रोणाचार्य मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।शशि गर्ग, रामोतार गोयल, अरविंद गोयल, रजनीकांत अग्रवाल, हिमांशु गोयल, संजीव मांगलिक, मोहित गर्ग, सुशील मांगलिक, मनीष अग्रवाल, पुनीत गोयल, संदीप गर्ग, संदीप जैन, कमल चौधरी ओम प्रकाश अग्रवाल, मनोज त्यागी, महिपाल गर्ग, गौयात्रा में समिति के समस्त पदाधिकारी एवं लगभग 500 नागरिक उपस्थित रहे।











Post A Comment: