शिकारपुर तहसीलदार,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च*



बुलंदशहर शिकारपुर : नगर में अयोध्या फैसले को लेकर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार राजकुमार भास्कर,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह,कस्बा इंचार्ज मेजर सिंह विर्क,राजीव त्यागी, ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजार, व निम्न-निम्न गलियों, में फ्लैग मार्च किया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, को देख कर नवयुवक लड़के हो गए नौ दो ग्यारह मुख्य चौराहों पर खड़े संदिग्ध व्यक्तियों में खलबली वहीं स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी सहयोग किया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, ने सभी से शान्ति व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की है किसी भी प्रकार की कोई असामाजिक गतिविधि दिखाई देती है या कोई करता है तो उसके लिए तुरन्त पुलिस प्रशासन को सम्पर्क करें कानून व्यवस्था को बनाए रखने में हमारा सहयोग करें / 

बुलंदशहर से मुकेश आर्य की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment: