दनकौर आशीष सिंघल
दनकौर। कस्बा निवासी एक मीडियाकर्मी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके यूपी का महात्मा गांधी बताकर डराने का प्रयास किया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत बृहस्पतिवार को पुलिस से की है। पुलिस नंबर के आधार पर जांच कर रही है। पीड़ित आशीष सिंघल एक अखबार के संपादक है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि उनके फोन पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल कर एक व्यक्ति ने अपने आप को यूपी का महात्मा गांधी कहा। आशंका है कि कॉलकर्ता आतंकी गतिविधियों में संलिप्त हो। कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान का कहना है कि शिकायत लेकर मामले की जांच की का रही है।


Post A Comment: