आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा
अन्तर्राज्यीय नशीले पदार्थो के दो तस्कर गिरफ्तार व कब्जे से लगभग 1 करोड रु0 कीमत की 63 किलोग्राम अफीम, 25 लाख रू0 नगद व डस्टर बरामद।


गौतम बुध नगर थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा चूहडपुर अंडरपास पर  चैकिंग  के दौरान जीरो प्वाइंट की ओर से आ रही एक डस्टर कार नं0 डीएल 8 सीजेड 2720 मे सवार एक मादक पदार्थ तस्कर अरूण भुईया पुत्र तेजा भुईया नि0 गांव जोरीखार थाना वशिष्ठ नगर जिला चतरा झारखंड को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की कार की स्टपनी के नीचे बने बाक्स से करीब 61 किलो अफीम नाजायज बरामद की गयी है। अभियुक्त की निशादेही पर अफीम के खरीददार अभि0 सतीश पुत्र देशराज नि0 ग्राम इस्माईलाबाद थाना इस्माईलाबाद जनपद कुरूक्षेत्र हरियाणा को थाना बीटा 2 क्षेत्र, नट मढैया गोलचक्कर से मय 2 किलो अफीम नाजायज व 25 लाख रू0 नगद के गिरफ्तार किया गया है।अभि0 अरुण भुईया ने पूछताछ पर बताया कि वह अपने साथीगण दिनेश यादव व विशेश्वर यादव के साथ मिलकर झारखण्ड से अफीम लाकर सतीश आदि को लाकर  बेचता था, जिसे सतीश हरियाणा व पंजाब मे अन्य डीलरो को बेच देता था। अफीम को गाडी मे स्टपनी के नीचे बने बाक्स मे रखकर लोहे की चादर से नट बोल्ट लगाकर कस देते थे ताकि पुलिस चैकिंग मे पकडा नही जा सके। पुलिस के इस सराहनीय कार्य पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ द्वारा पुलिस टीम को 50000 रूपये का पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी है।
Share To:

Post A Comment: