स्याना पुलिस ने 4 घंटे में लापता छात्र ग्रेटर नोएडा गेस्ट हाउस से कुशलता बरामद किया
बुलंदशहर स्याना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा सहित पुलिस टीम को मिली सफलता घर से नाराज छात्र हुआ लापता पुलिस ने मात्र 4 घंटे के अंदर ही ग्रेटर नोएडा गेस्ट हाउस से किया बरामद परिजनों ने कोतवाली पुलिस का किया धन्यवाद।आपको बता दें मामला जनपद बुलंदशहर के कोतवाली नगर स्याना क्षेत्र के गांव नयावास का है जहां एक छात्र किसी बात को लेकर अपने घर से नाराज होकर कहीं चला गया जब छात्र की गायब होने की सूचना लेकर परिजन स्याना कोतवाली पहुंचे तो स्याना कोतवाली में हड़कंप मच गयाआनन-फानन में कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने टीम गठित कर छात्र को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर गेस्ट हाउस से मात्र 4 घंटे के अंदर ही बरामद कर लिया।रात 11:30 बजे कोतवाली पुलिस छात्र को थाने लेकर आई अगर पुलिस सत्य कर्ता नहीं भरती तो हो सकता है छात्र कहीं दूर निकल जाता छात्र के बरामद करने की खबर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने जब परिजनों को दी तो परिजन खुश होकर कोतवाली स्याना में मीठे का डिब्बा लेकर पहुंच गए सभी पुलिसकर्मियों का धन्यवाद देते हुए मुंह मीठा कराया तथा कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा को धन्यवाद दिया।
बुलंदशहर से मुकेश आर्य की रिपोर्ट


Post A Comment: