रबूपुरा। झाझर के रबूपुरा मार्ग स्थित प्रकाश अस्पताल एवं प्रकाश इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंसेज़ में रविवार को बच्चों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टरों ने कुल 90 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी। कुछ बच्चे कुपोषण का शिकार पाए गए। चिकित्सकों ने उनके माता पिता को बच्चों के खान पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। अभिभावकों को बच्चों के सही विकास के लिए के लिए उचित जीवनशैली के बारे में जागरूक किया। शिविर के दौरान 20 बच्चों को उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वर्णप्राशन कराया गया। डॉ स्वेता, डॉ रामबीर, डॉ रोबिन, डॉ दिव्या आदि ने शिविर में बच्चों की जांच की। मेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र जुनैद, विपिन, हिमांशु समेत अन्य कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। प्रबंधन के मुताबिक प्रत्येक माह की 15 तारीख को अस्पताल में इस तरह के निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है।
Share To:

Post A Comment: