24 एक्सप्रेस न्यूज जो सब छुपाए उसे हम बताएं
आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा

बुलंदशहर ASP प्रमोद कुमार प्रदेश के महामहिम के परिसहाय की ड्यूटी से हुए कार्यमुक्त, वापस लौटे बुलंदशहर ।
पुराने जेल परिसर की भूमि पर लगे तिब्बत बाजार को लेकर नगर पालिका और नजूल विभाग में ठनी, वसूली को लेकर नजूल विभाग ने नगर पालिका को भेजा नोटिस ।
जिले के विभिन्न स्थानों पर लूट, बदमाशों ने लूट की तीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को दी खुली चुनौती ।

1. सिकंद्राबाद क्षेत्र के गांव सराय दूल्हा पर लुटेरों ने कैन्टर चालक से 5 लाख रुपए की नगदी लूटी, खुर्जा प्लाईवुड का सामान उतारकर लौट रहा कैन्टर चालक, शिफ्ट कार में सवार थे लुटेरे, विरोध करने पर चालक के साथ की मारपीट ।
2. खुर्जा में देवी मंदिर रोड पर बाईक सवार लुटेरों ने बेटे के साथ मंडी जा रहे गल्ला व्यापारी संजय कुमार जैन को लूटा, हथियारों के बल पर दो लाख की नगदी, लेपटांप और एक्टिवा छीनकर हुए फरार ।
3. गुलावठी क्षेत्र में बाईक लुटने में नाकाम लुटेरों ने किसान को मारी गोली, औरंगाबाद अहीर निवासी प्रिंस अपने भाई आकाश के साथ बाईक से लौट रहा था गांव, आक्रोशित ग्रामीणों ने गुलावठी सिकंद्राबाद रोड पर लगाया जाम ।
सिटी के मुहल्ला रुकन सराय में बुधवार रात गोली चलने पर दहशत, फर्राशान के युवक वारिश को पंचायत के बहाने बुलाकर सिर में गोली मारकर किया घायल ।
एसएसपी ने छतारी थाने में तैनात कांस्टेबिल नितिन को किया सस्पेंड, दो दिन पूर्व भूड़ चौराहे पर स्थित एक होटल पर शराब के नशे में मचाया था उत्पात ।
जांइट मजिस्ट्रेट अरविंद सिंह की कोर्ट में एफसीआई के एरिया मैनेजर विवेक पोद्दार ने मांगी माफी, CRPC की धारा 110 ( F) के तहत न्यायिक नोटिस व समन के क्रम में शपथ पत्र के साथ अपना जवाब किया दाखिल ।
औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पिपाला निवासी पीएसी के जवान टिंकू की पानी में दम घुटने से हुई थी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया खुलासा, सिर में मिला चोट का एक निशान ।
1. दो चिकित्सकों के पैनल ने किया था पोस्टमार्टम, पुलिस 4 दिन बीतने के बाद भी नही सुलझा पाई हत्या की गुत्थी, बदमाशों ने सिर में चोट पहुंचाकर फेंका था उसे लखावटी नहर ।
UP TET की परीक्षा में जुटा जिला प्रशासन, नकलविहिन परीक्षा कराने के लिए कसी कमर । जिले के 21 परीक्षा केन्द्रों पर 18 नवम्बर को दो पालियों में होगी परीक्षा, प्रथम पाली में 13560 व दूसरी पाली में 8605 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा ।
1. परीक्षा निष्पक्ष एवं सकुशल कराने के लिए डी एम ने जिले में लगाई धारा 144, दी चेतावनी केन्द्र व्यवस्थापकों के अलावा किसी पर मिला मोबाईल तो सीधे होगी एफआईआर
Share To:

Post A Comment: